Latest News

POLICE की बड़ी कार्रवाई, FIROZPUR में 3 भाई-बहन की हत्या कर भागे 7 आरोपी गिरफ्तार

Published on 07 Sep, 2024 04:54 PM.

POLICE की बड़ी कार्रवाई, FIROZPUR में 3 भाई-बहन की हत्या कर भागे 7 आरोपी गिरफ्तार

 

 TRIPAL MURDER CASE: पंजाब पुलिस  की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और औरंगाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से फिरोजपुर में ट्रिपल मर्डर के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

इन्हें औरंगाबाद से काबू किया गया है। दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर को अंजाम देकर फरार हुए 7 आरोपियों को औरंगाबाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को इनपुट था कि ये छह आरोपी औरंगाबाद में छिपे हुए हैं।

 

इसके बाद इसकी जानकारी औरंगाबाद क्राइम ब्रांच को दी गई और ज्वाइंट ऑपरेशन के जरिए इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब पुलिस की टीम आज उन्हें लेने औरंगाबाद जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस लगातार इनका पता लगा रही थी और औरंगाबाद टीम के संपर्क में थी।

 

आरोपियों ने करीब 100 गोलियां चलाईं

बता दें कि मंगलवार को हमलावरों ने 2 युवकों और एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के वक्त कार पर करीब 23 गोलियों के निशान थे। आरोपियों ने करीब 100 गोलियां चलाईं, तीनों मृतकों के सिर पर गोली लगी।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663